City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री योगी महाशिवरात्रि से पहले बुंदेलखंड को देंगे बड़ी सौगात …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । महाशिवरात्रि से पहले बुंदेलखंड को बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी दो दिन के बुंदेलखंड के भ्रमण पर हैं। उनके द्वारा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में आए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही प्रस्तावित जनसभा स्थल को भी देखा।

मुख्यमंत्री के दस मार्च को सीएम के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रस्तावित जनसभा स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। बताते हैं कि बैठक में योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास सहित तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री द्वारा महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना की सौगात दी जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का भी सीएम निरीक्षण कर सकते हैं। बताते हैं कि बैठक में तैयारियों के साथ ही इन बिदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में सांसद आरके सिंह पटेल, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, संत विलास शिवहरे, जगराम चौहान, धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


– सीएम देंगे बुंदेलखंड को तोहफा

बांदा : सीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर बांदा आए जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा देंगे। जालौन, झांसी, बांदा, चित्रकूट का भ्रमण कार्यक्रम है। उनके द्वारा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड की जनता में उनके आगमन को लेकर बड़ा उत्साह है। लोग पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत करने को तैयार हैं। खटान भी जाएंगे सीएम ।
बांदा : पेयजल की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री कमासिन क्षेत्र के खटान गांव भी जाएंगे। हर घर नल योजना से जनपद के सभी राजस्व गांवों को घर-घर पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाना है। इस योजना को लेकर लोगों में खासी खुशी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पूर्व चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त व जिलाधिकारी ने भी खटान व किटहाई गांव का निरीक्षण कर चुके हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें “नवेली बुंदेली” योजना को लगाया चार चाँद : मनाया जन्मोत्सव !

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा, फिर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली !

City News Uttar Pradesh

पहलगाम अटैक: बांदा में सेंधा नमक की आवक हुई कम, तुर्किये का सेब आना हुआ बंद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पहलवानों का बढ़ाया उत्त्साह: कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ी है कुश्ती

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिला कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़