City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘झुलसती धूप’ में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। तेज “तपती दोपहर, झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच जब आम जन छांव” में बैठने को मजबूर हो, उस वक्त सदर विधायक प्रकाश दिवेदी जनता के बीच मौजूद हैं। नारे, भाषण या मंच से नहीं, बल्कि उनके दरवाजे पर दुख-दर्द सुनते और समाधान करते हुए।

विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

यह कोई चुनावी दौर नहीं, कोई प्रचार रथ नहीं, बल्कि “जनसेवा को धर्म” मानने वाली सोच का हिस्सा है, जिसकी मिसाल खुद विधायक ने कायम की है।

विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

बीजेपी सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और डबल इंजन की ताकत को लेकर सदर विधायक न सिर्फ संवाद कर रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर उन वंचितों को तलाश भी रहे हैं, जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

जब एक बुज़ुर्ग महिला ने पेयजल संकट बताया, तो जल निगम अधिकारियों को फोन कर तुरंत निरीक्षण के आदेश दिए। एक दिव्यांग युवक ने स्वरोजगार की मदद मांगी, विधायक प्रकाश ने मौके पर ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आवेदन भरवाया।

विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

सदर विधायक प्रकाश का अंदाज़ बाकी नेताओं से जुदा है। न शोर, न भाषणों का ढोल। उनका हर संवाद, एक भरोसे का वचन है, जिसमें वे हर नागरिक से कहते हैं “जब तक अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मेरा प्रयास नहीं रुकेगा।”

विधायक प्रकाश की 'झुलसती धूप' में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

विधायक ने लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के लाभ भी गिनाए और यह भी सुनिश्चित किया कि जिनको अब तक इसका लाभ नहीं मिला, उनका पंजीकरण किया जाए। बुजुर्ग महेश सिंह ने कहा कि ऐसे नेता बहुत कम मिलते हैं, जो खुद हमारे दरवाजे पर आकर हमारी बात सुनते हैं। विधायक ने गांव की कई वर्षों पुरानी समस्याएं मौके पर ही सुलझाईं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था नहीं है पटरी पर : डीएम के निरीक्षण में खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

Banda : कलश यात्रा ने किया शहर भ्रमण, गूंजे जयकारे, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !

धन के खेल में खेल नहीं हुआ तो करोडों रुपये से मंडल में तैयार होंगे खिलाड़ी !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी पर प्रदर्शन एवं धरना : सरकार को जमकर कोसा

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका का बालिका इंटर कालेज : बन गया हैं जंगल गंदगी का ढेर ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़