City News Uttar Pradesh
सजनवा के 'दीर्घ जीवन' की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा 'सुहागिनों' का सैलाब
उत्तर प्रदेश

सजनवा के ‘दीर्घ जीवन’ की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा ‘सुहागिनों’ का सैलाब

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। श्रद्धा,आस्था और प्रेम के रंग में रंगा शहर सोमवार को बरगदाही अमावस्या पर्व की भक्ति में डूबा रहा। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर जिले की हजारों सुहागिनें सज-धजकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की परिक्रमा करती रहीं। नवविवाहिताओं के जोश और बुज़ुर्ग महिलाओं की श्रद्धा ने पर्व को विशेष बना दिया।

सजनवा के 'दीर्घ जीवन' की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा 'सुहागिनों' का सैलाब

बलखंडी नाका से लेकर दुर्गा बाजार, न्यू मार्केट, कटरा, आवास विकास, बाबूलाल चौराहा, इंदिरा नगर और कालूकुआं तक हर स्थान पर बरगद के पेड़ों के नीचे महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। माथे पर बिंदी, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और हाथों में करवा थामे महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर 108 बार वट वृक्ष की परिक्रमा की और जीवनसाथी की लंबी उम्र की मंगलकामना की।

सजनवा के 'दीर्घ जीवन' की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा 'सुहागिनों' का सैलाब

इस अवसर पर नवविवाहित दुल्हनों का उत्साह देखते ही बनता था। सुहाग की रक्षा के लिए की जा रही प्राचीन परंपरा की इस झलक ने पूरे शहर को धार्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत रखकर कथा सुनी और पंडितों से पूजन कराया।

सजनवा के 'दीर्घ जीवन' की करबद्ध प्रार्थना: बरगदाही अमावस्या पर उमड़ा 'सुहागिनों' का सैलाब

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, मढ़ी दाई मंदिर परिसर, औगासी रोड, बांदा रोड, कमासिन रोड, और अतर्रा रोड जैसे क्षेत्रों में भी पर्व की भव्यता देखते ही बनती थी। महिलाएं साड़ी, चुनरी, लाल जोड़े और पारंपरिक गहनों में सजीं-धजीं बरगद की परिक्रमा कर रहीं थीं, मानो स्वयं सावित्री का रूप धारण कर लिया हो। पंडित श्रवण महाराज ने बताया कि वट सावित्री व्रत का पूजन काल मंगलवार साढ़े आठ बजे तक रहेगा, इसलिए मंगलवार को भी कई श्रद्धालु महिलाएं व्रत रखेंगी और पूजा अर्चना करेंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी “राजनीति का हथियार”

City News Uttar Pradesh

जेल में माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती …

City News Uttar Pradesh

अतर्रा तहसील दार पर न्यालायाय का चला सख्त चाबुक : अग्रिम आदेशों तक रोका गया वेतन

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की प्रतिज्ञा : 2023 तक हर परिवार के पास हो अपना आवास

पत्नी से कहासुनी पर शराब बन गईं मौत का कारण: स्वास्थ्यकर्मी कर्मी ने जहर खाकर दी जान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला का मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैैं उद्घाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़