
- विनोद मिश्रा
बांदा। “जब आसमान आग बरसाए और सिस्टम आंख मूंद ले, तो समझ लीजिए आप बांदा में हैं।” उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इन दिनों तपिश और तंत्र की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है। देश में सबसे ज्यादा तापमान का ‘तमगा’ भी हासिल कर लिया है । जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, वहीं बिजली विभाग जनता की उम्मीदों को करंट मारने पर आमादा है।

बांदा इन दिनों देश का सबसे तपता जिला बन गया है। लेकिन सरकार की मशीनरी को इसकी परवाह नहीं। बिजली कटौती ने आमजन को घुटनों पर ला खड़ा किया है। शहर में 16-17 घंटे और गांवों मेंबमुश्किल 8-10 घंटे तक बिजली रहती है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल का बयान भी उसी पुराने सरकारी रटारटाए ढर्रे पर टिका है। “लोड बढ़ने से फॉल्ट हो जाता है”, “ईएलटी खराब है” ये जवाब अब गर्म हवा की तरह ही बेजान और बेसुध लगते हैं।

चौराहों, बाजारों, कॉलोनियों में हर जगह लोग बिजली विभाग और प्रशासन को कोसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बांदा बिजली बर्बादी ‘ट्रेंड’ कर रहा है। लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी नींद में डूबी हैं। सरकार का दावा है कि शहरों को 24 घंटे, तहसील को 21.30 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत विपरीत हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-1024x544.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
