City News Uttar Pradesh
जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज
उत्तर प्रदेश

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने ज़मीनी संगठन को लेकर कमर कस ली है। पार्टी अब मंचीय भाषणों की बजाय घर-घर जाकर अपने विचारों को पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर बांदा जनपद के तिंदवारी ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान की अहम बैठक संपन्न हुई।

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

यह बैठक बबेरू रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में आयोजित की गई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा “आज ज़रूरत है कि कांग्रेस का हर सिपाही एक आंदोलनकारी की तरह गांव-गांव निकले। हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है, संविधान की रक्षा करने की है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर वार्ड, हर बूथ पर संगठन का जाल बिछाना होगा। एकजुटता, अनुशासन और विचारधारा ही कांग्रेस की असली ताकत है।

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा आज जो लोग सत्ता में हैं, वो झूठ और प्रचार से राज कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई, संविधान दिया, लोकतंत्र की नींव रखी और योजनाओं के ज़रिए गांव से लेकर शहर तक विकास पहुँचाया। हमें ये बात हर मतदाता तक पहुंचानी होगी। बैठक में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्हें कांग्रेस के सिद्धांतों से जोड़ने और संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने का संकल्प लिया गया।

जनता की नब्ज पर कांग्रेस की पकड़: जनसभा में उठी बदलाव की लहर, गांव-गांव संगठन की गूंज

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संगठन के स्तंभ द्वारिकेश सिंह ‘मंडेला’ ने कहा “कांग्रेस के लिए यह समय सिर्फ चुनाव की नहीं, विचार की लड़ाई का है। हमें मैदान में उतरना होगा, और हर झूठ को सच से जवाब देना होगा।” कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भगवानदीन गर्ग, बल्देव वर्मा एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, सत्यप्रकाश द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रामफल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, डॉक्टर संजय द्विवेदी ‘दनादन’ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजय द्विवेदी ‘दनादन’ ने और आभार ब्लॉक अध्यक्ष दानेंद्र सिंह ‘दानी’ ने व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना से युद्ध : डीएम आनंद युवकों को बनायेगें “बाहुबली” …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ‘सिस्टम’ पर ‘गरजे’: बोले किसानों की बर्बादी का ‘अड्डा’ बना खरीद केंद्र

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन समाधान दिवस को बना रहीं सार्थक : फरियादी हो रहें हैं खुश

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी का छात्र संघ चुनावों पर जोर: बोले लोकतंत्र नींव की मजबूती जरूरी

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़