25.5 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान
उत्तर प्रदेश

रोडवेज की बसों में चालक एवं परिचालक नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रोडवेज डिपो में कौन चालक है, कौन परिचालक इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। बसों के चालक-परिचालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि किसी स्थिति में कोई शिकायत करनी होती है तो यात्री को उनके नाम की जानकारी नहीं मिल पाती।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

जागरूक यात्री बस नंबर के आधार पर शिकायत करते हैं, जबकि दूसरे यात्री बिना शिकायत के ही चले जाते हैं। परिवहन विभाग ने बस चालकों के लिए नियम तो कई बनाए हैं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर इसका पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को बांदा के रोडवेज बस स्टैंड पर चालक बिना वर्दी बस ले जाते मिले। परिचालक भी वर्दी में नहीं थे।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

यात्री टिकट बुकिंग के लिए परिचालकों को खोजते नजर आए। ड्राइवर आए तो सीधे बस में चढ़े और इसे स्टार्ट कर स्टेयरिंग थाम ली। नियम के मुताबिक चालक व परिचालकों का ड्रेस कोड है। चालक को खाकी पैंट-शर्ट,काले जूते के साथ ही बैज व नेम-प्लेट लगानी चाहिये।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

परिचालक के लिये लाइट ग्रे-पैंट-शर्ट,काले जूते व नेम प्लेट का नियम है। बिना ड्रेस के चालक व परिचालकों के मिलने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रथम बार 50 रुपये, द्वितीय बार 250 रुपये व तृतीय बार बिना ड्रेस के मिलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूले जाने के निर्देश हैं। परंतु इन सबका पालन नहीं हो रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली से लैस हुआ बांदा का बाबूलाल चौराहा

बिजली विभाग का निकम्मापन : 21 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, जनता में रहा हाहाकार

बांदा ‘विकास’ की ‘भरेगा’ नई उड़ान: 2800 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेतावनी : निर्माण नहीं तो वसूली की तलवार

City News Uttar Pradesh

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात, कहा- चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़