31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : तीमारदार व जिला अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, जमकर हुआ हंगामा ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अस्पताल में ऐसा हंगामा मचा कि बवाल हो गया। तीमारदार व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक में तीमारदार ने खुद को मानव अधिकार आयोग का सदस्य बताते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों पक्ष में धक्का-मुक्की के बीच हाथापाई की नौबत बन गई। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल कर्मियों ने शराब के नशे में हंगामा करने व धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया है।


जिला अस्पताल में मंगलवार रात क्योटरा मोहल्ला निवासी एक युवक घायल मरीज का उपचार कराने पहुंचा था। ओटी में पट्टी करने के दौरान तीमारदार युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करना शुरू कर दिया था। जिसकी शिकायत स्वास्थ्य कर्मियों ने ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अभिषेक प्राणायामी से की। इसी बीच तीमारदार चिकित्सक के पास पर्चा लेकर पहुंचा। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि तीमारदार ने नशे में अभद्रता करते हुए पर्चा मेज में फेंकते हुए उपचार करने को कहा।

चिकित्सक ने बदसलूकी करने से मना किया तो दोनों पक्ष में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना अस्पताल चौकी व कोतवाली में दी। इससे पुलिस कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल समेत पुलिस फोर्स पहुंच गया। तीमारदार ने पुलिस से भी आयोग का सदस्य बताते हुए धौंस धमकी देना शुरू कर दिया। उसकी कार में पुलिस लिखा था। पुलिस के समझाने पर तीमारदार ने भी आरोप लगाया कि उसके मरीज का जहां से उपचार नहीं किया जा रहा था। वहीं अस्पताल कर्मियों ने उसके ऊपर हाथ उठाया है। इससे वह सभी को देख लेगा। इस पर चिकित्सक समेत स्टाफ के लोगों ने तीमारदार के नशे में होने का डॉक्टरी परीक्षण कराए जाने के लिए शिकायती पत्र पुलिस को दिया। जिसमें कोतवाली निरीक्षक ने भी अपने हस्ताक्षर किए। हालांकि कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि उन्हें किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। इससे किसी तरह की लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बर्ड फ्लू सुख चैन छीना, वन विभाग ने बैठाया पहरा…

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh

महा पूजा : हर -हर के जयकारों के बीच “बम -बम” की गूंज

City News Uttar Pradesh

विश्व दलहन दिवस : बुंदेलखंड के लिए विकसित की जा रहीं दलहन की नई प्रजातियां

City News Uttar Pradesh

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की ‘बेखौफ’ बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़