29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खनिज अधिकारी का 'पथरी बालू खदान' पर 'तगड़ा एक्शन': ठोका 3.46 करोड़ का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खनन की ज़मीन से अब सिर्फ बालू नहीं, ‘भ्रष्टाचार की परतें’ भी निकल रही हैं ! जिले की चर्चित पथरी बालू खदान एक बार फिर प्रशासन के निशाने पर है। जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी मिसाल सामने आई है। खनिज अधिकारी राज रंजन ने सोमवार को पथरी बालू खदान का अचानक निरीक्षण किया और मौके पर 49696 घन मीटर अतिरिक्त अवैध खनन पकड़ा। इसके बाद खदान संचालक पर 3 करोड़ 93 लाख 26 हजार 400 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

खनिज अधिकारी का 'पथरी बालू खदान' पर 'तगड़ा एक्शन': ठोका 3.46 करोड़ का जुर्माना

खनिज अधिकारी राज रंजन ने साफ किया कि यह कार्रवाई लगातार मिल रही जन शिकायतों के आधार पर की गई है। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि खदान संचालक ने स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर बड़े पैमाने पर बालू का दोहन किया है, जिससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति हुई है।

खनिज अधिकारी का 'पथरी बालू खदान' पर 'तगड़ा एक्शन': ठोका 3.46 करोड़ का जुर्माना

गौरतलब है कि इसी खदान पर पूर्व में भी अवैध खनन की पुष्टि हुई थी और जुर्माने की कार्यवाही की गई थी, लेकिन खननकर्ता पर इन कार्रवाइयों का कोई असर नहीं पड़ा। इस छापेमारी और भारी जुर्माने के बाद अब खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। जिले के अन्य खदानों पर भी अब ऐसी ही कार्रवाई की तैयारी बताई जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

सपा महासचिव विशंभर का ‘बड़ा’ आरोप: मतदाता सूची में हो रहा ‘घोटाला’

City News Uttar Pradesh

पंचायत उप चुनाव: बबेरू में सपा का सहानुभूति कार्ड बनाम भाजपा का समीकरण दांव

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बढ़ी बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा बुरा हाल

उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में बन गई है सौंवा उबाल !

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़