City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे “बाबा साहब” के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सम्मान में एक विशेष पहल के तहत, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा, पैलानी, और नरी गांवों का दौरा किया।

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद किया और उनकी जनसमस्याओं को सुना। यह दौरा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रतीक बन गया।

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार “अंत्योदय” की भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है। “बाबा साहब का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी न्याय और बराबरी मिले”। हमारी सरकार उन्हीं सिद्धांतों पर चल रही है।

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है। बाबा साहब का सपना था “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” और यही संदेश अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

ग्रामवासियों ने पेयजल संकट, शिक्षा, आवास योजनाओं और पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। यह अभियान अब केवल सरकारी पहल नहीं रहा, बल्कि गांवों में सामाजिक चेतना और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बन गया है।

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे "बाबा साहब" के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, बाबा साहब के जीवन संघर्षों और संविधान में दिए उनके योगदान के बारे में जागरूक हो रहे हैं। श्यामलाल पासी, ग्राम निवासी, कहते हैं, पहली बार कोई मंत्री सीधे गांव में आकर हमारी बात सुन रहा है। बाबा साहब का नाम लेकर काम हो रहा है, यह गर्व की बात है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुआ संपन्न: ईवीएम में कैद हुई 2,533 प्रत्याशियों की किस्मत, अब 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

City News Uttar Pradesh

अमृत महोत्सव समापन पर बांदा हुआ देश भक्ति से सराबोर: झूमें श्रोता

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले : हर वर्ग में हो खुशहाली भाजपा सरकार इसीलिये निराली

City News Uttar Pradesh

बांदा : साली को घुमाना जीजा को पड़ा महंगा, ससुर की शिकायत पर आई पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा …

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़