City News Uttar Pradesh
देवेंद्र सिंह की "बुलंद आवाज़" ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व
उत्तर प्रदेश

देवेंद्र सिंह की “बुलंद आवाज़” ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के मृदा विभाग के शोध छात्र देवेन्द्र सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। 12 अप्रैल को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के तृतीय चरण में देवेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

देवेंद्र सिंह की "बुलंद आवाज़" ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व

यह प्रतियोगिता अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं हेतु समूह-4 के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के छह प्रमुख विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इस मुकाबले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब 14 अप्रैल को होने वाले प्रदेश के अंतिम चरण में प्रतिभाग करेंगे। देवेन्द्र सिंह की इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। कुलपति डॉ. एस. वी. एस. राजू ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता केवल देवेन्द्र की नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रेरणादायक उपलब्धि है।”

देवेंद्र सिंह की "बुलंद आवाज़" ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व

इस अवसर पर कुलसचिव एस. के. सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजय कुमार सिंह, तथा सभी महाविद्यालय अधिष्ठाता एवं शिक्षकगण ने देवेन्द्र को बधाइयाँ दीं और आगामी चरण में भी सफलता की कामना की। कार्यक्रम की संयोजिका डा. पूनम पाण्डेय, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने भी देवेन्द्र को दूरभाष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, आप राज्य के अंतिम चरण में भी अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।” छात्र टीम के शिक्षक समन्वयक डॉ. शिव त्यागी को भी इस सफलता में सहयोग हेतु विशेष रूप से बधाई दी गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

City News Uttar Pradesh

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

बांदा की ‘हवा’ दिल्ली जैसी हुई ‘ज़हरीली’: छात्र नेताओं ने छेड़ा ‘स्वच्छ हवा’ का जनांदोलन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़