
- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ. मान सिंह यादव ने की। इस बैठक में बांदा, महोबा और हमीरपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ विभागीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य सदस्य व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ जिलाधिकारी जे. रीभा द्वारा सभापति व सदस्यों के स्वागत से हुआ। समीक्षा के दौरान सभापति ने स्पष्ट कहा कि विधायी समाधिकार समिति का उद्देश्य संवैधानिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा व विधान परिषद सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए।

सभा में उन्होंने सभी ज़िलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेज़ गति से पूरा करें और लोकार्पण के समय पट्टशिला पर जनप्रतिनिधियों के नाम अवश्य अंकित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी प्रस्ताव में कोई समस्या हो तो उसका समाधान खोजते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जाए।

सभा के अंत में समिति ने स्पष्ट किया कि विधान परिषद व विधानसभा की समितियां लघु सदन के रूप में कार्य करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ जनता के हित में कार्यों का क्रियान्वयन कराना है। बैठक में बांदा, महोबा व हमीरपुर जिलों के राजस्व, लोक निर्माण, ऊर्जा, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने विभागों में विधायकों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों की स्थिति से समिति को अवगत कराया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
