City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश विकास की रफ्तार की तेज: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, बजट जारी
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश विकास की रफ्तार की तेज: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, बजट जारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के पिछड़े माने जाने वाले क्षेत्रों में अब विकास की बयार बहने लगी है। बांदा जनपद के पैलानी तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। बरसों से बाढ़ के समय जीवन के लिए संघर्ष कर रहे इन गांवों को अब पक्का पुल मिलने जा रहा है। गलौली से सिंधन कला व लसड़ा मार्ग पर बहने वाले तुर्री नाले पर अब 15.84 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल बनाया जाएगा। शासन ने इसकी पहली किस्त के रूप में 1.58 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पुल निर्माण के लिए विशेष मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने सेतु निगम के जरिए पुल निर्माण की स्वीकृति दी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख अभियंता, विकास एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग लखनऊ को इस प्रोजेक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद शासन ने 15.84 करोड़ की परियोजना के सापेक्ष 1.58 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी करते हुए निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 15.84 करोड़ की लागत से बनेगा पक्का पुल, पहली किश्त जारी

जल्द ही उत्तर प्रदेश सेतु निगम पुल निर्माण कार्य शुरू करेगा। इसके निर्माण से लसड़ा, बसधरी, अदरी, सिंधनकला और सिंधन खुर्द, हरबंसपुरवा जैसे दर्जनों गांवों को बाढ़ के दौरान होने वाली भारी समस्याओं से राहत मिलेगी। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा, “यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र की तरक्की की नींव है। ग्रामीणों को अब बाढ़ में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराकर इसे समय से पूरा कराया जाए।” स्थानीय ग्रामीणों ने इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बरसों से लोग बाढ़ में फंसे रहते थे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता था। अब पक्का पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बासू की छलकी आँखें : भारत विभाजन पर दे रही थीं भाषण

अजेय दुर्ग कालिंजर नें फिर किया फतेह : राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का फहरा ध्वज

Admin Team

भाजपा नें खत्म किया प्रदेश से गुंडा राज और विकास को दी नई गति : बृजेश पाठक

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

डाकू गौरी का प्रमोशन : साढ़े पांच लाख के इनाम से गया नवाजा …

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा ‘कांटों भरा ताज’? या साबित कर देंगे की वह हैं ‘कुशल बादशाह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़