
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शासन द्वारा 102 और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के तहत बांदा जिले को कुल 27 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इन एंबुलेंस को मंगलवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित तैनाती स्थलों के लिए रवाना किया।

इस मौके पर मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बताया कि जिले में पहले से संचालित पुरानी एंबुलेंस को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नई और अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा में लाई जा रही हैं। नई एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सेवा तुरंत मिल सकेगी।

102 सेवा के तहत 11 एंबुलेंस और 108 सेवा के तहत 16 एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जिससे जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच और अधिक सुलभ हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग को भविष्य में 6 और नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण पहल से जिला प्रशासन को आपातकालीन स्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने में राहत मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
