
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू प्रकोप) के मद्देनजर जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में महर्षि वामदेव सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों को सतर्क रहने और हीटवेव से निपटने के लिए विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को अस्पतालों में पुरुष व महिला वार्ड तैयार रखने, आवश्यक दवाओं और ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर पालिका व पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर और छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

श्रम विभाग को श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण और सहायता बजट तैयार करने को कहा गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों में पेयजल व छाया की व्यवस्था करने तथा स्कूलों के समय में परिवर्तन पर विचार करने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को बस स्टैंड पर छाया और पेयजल की उचित व्यवस्था करने को कहा गया। पंचायती राज विभाग को मनरेगा के कार्यों का समय बदलने और मजदूरों के लिए छाया की व्यवस्था करने को कहा गया।

लोगों को सलाह दी गई कि वे ढीले-ढाले और पूरे कपड़े पहनें, हल्का और ताजा भोजन करें, बासी और दूषित खाद्य पदार्थों से बचें। वहीं, सूचना विभाग को डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
