City News Uttar Pradesh
विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े
उत्तर प्रदेश

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चकबंदी प्रक्रिया लागू हुए पांच दशक से ऊपर हो गये। इसकी हालत नौ दिन चले अढ़ाई कोस है। 30 से अधिक गांव की न तो चकबंदी प्रक्रिया पूरी हुई और न ही धारा 52 का प्रकाशन हुआ। जिससे विवाद बढ़ते गए और भूमि विवाद से संबंधित 3000 से अधिक मामले चकबंदी न्यायालय में लंबित हैं। जिले में चकबंदी प्रक्रिया वर्ष 1972 में शुरू हुई थी।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

पहले चरण में जिले के 761 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था। विभाग की मानें तो 725 गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद धारा 52 का प्रकाशन हो गया था। इसके बाद भी 39 गांव शेष रह गए थे। दूसरे चरण में वर्ष 2014-15 में 52 नए गांव इसमें और शामिल कर दिए गए।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

इस प्रकार 91 गांवों की चकबंदी प्रक्रिया फिर शुरू हुई, लेकिन अभी तक 61 गांवों की ही चकबंदी पूरी कर धारा 52 का प्रकाशन किया गया। 30 गांव अभी भी शेष हैं। इधर, तीसरे चरण में 2023 में 22 नए और गांव को शामिल करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

इस प्रक्रिया के तहत किसानों में बिखरे हुए खेतों को एक स्थान पर एकत्र करने और सुलह समझौते से भूमि विवादों का निस्तारण करना मुख्य उद्देश्य है, लेकिन यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है, जिससे गांवों में भूमि विवाद बढ़ रहे हैं। भूमि विवाद से संबंधित 3000 से अधिक मामले इस समय चकबंदी न्यायालय में लंबित है। कई गांव में तो कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन किसानों को अभी तक चक नहीं मिले हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता से समृद्धि का पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

सवा सौ साल ‘बूढ़ा’ बरियारपुर ‘बांध’ के ‘ढहनें’ का खतरा: तकनीकी समिति ‘बोल’ चुकी ‘हाथ’ लगाना भी ‘पाप’ !

City News Uttar Pradesh Desk

स्टंटबाजी में गई जान : बिजली खंभे से टकराकर दुकान में घुसी बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम नें सुनी समस्यायें : निस्तारण के दिये निर्देश

Corona Virus in UP : उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सामने आए 32993 नए संक्रिमत, 265 लोगों ने दम तोड़ा …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा साहिबा जिले में आयुष्मान का क्यों है दुर्भाग्य ? खुल गया राज, जानिये आप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़