City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान: बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास"
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान:बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में ‘महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया, जिसमें जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने महिलाओं को सम्मानित किया और उनके उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान: बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास"

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जहां “नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास” होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है और सरकार ने इसे अपने एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान: बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास"

डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति और स्वरोजगार योजनाएं शामिल हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

मंत्री रामकेश द्वारा महिलाओं का सम्मान: बोले जहां नारी का सम्मान, वहीं देवताओं का वास"

मंत्री ने महिलाओं से आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मालती बासू भी उपस्थित रही। उन्होंने महिला सशक्तीकरण करण पर सार्थक भाषण दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान : कामयाबी के लिये संजय नें डाला टाप गेयर

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

City News Uttar Pradesh

आपकी यात्रा मंगलम : बुंदेलखंड में ट्रेनों का संचालन और आधुनिक हुआ …

City News Uttar Pradesh

अपराध पर शिकंजा: कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना पंहुचा “हवालात”

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें कार्यों में तेजी की दी हिदायत: विकास की किया गहन समीक्षा

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान की ‘फर्जी रिपोर्टिंग’ से ‘तड़प’ रहा बांदा: डीएम तक को ‘गुमराह’ कर रहे अफसर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़