
- विनोद मिश्रा
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की क्षेत्रीय इकाई द्वारा रविवार को मुख्य अभियंता कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जनपदों के समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता शामिल हुए। सभा में ऊर्जा प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित विद्युत विभाग के निजीकरण को लेकर चर्चा हुई।अभियंताओं ने सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया।

सभा के दौरान अभियंताओं ने कहा कि राजस्व घाटे का हवाला देकर विद्युत विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, जबकि असल समस्या संसाधनों की कमी और प्रबंधन की लापरवाही है। अगर विभाग को तय मानकों के अनुसार पर्याप्त मानव बल और संसाधन दिए जाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण लगाया जाए, तो सरकारी तंत्र के तहत भी बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान की जा सकती है। सभा में यह भी बताया गया कि विद्युत विभाग का निजीकरण होने से कर्मचारियों के भविष्य पर संकट मंडराएगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह ने और संचालन सचिव रविकांत अनुरागी ने किया।

विरोध सभा के बाद अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय से महाराणा प्रताप चौराहे तक एक विरोध जुलूस निकाला। निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की। अभियंताओं की मांग है कि विद्युत विभाग के निजीकरण का प्रस्ताव तुरंत वापस लिया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में अभियंता कांता प्रसाद, ख्वाजाउद्दीन, वीके के पांडे, रंजीत, अनुदेश कटिहार,प्रवीण यादव, देवकीनंदन,ज तिन सोनी, सिद्दीक अहमद, रामलाल पाल, शैलेंद्र कुमार, इं. सुनील दत्त मौर्य, इं. साकेत, इं. राहुल सोनी, रविंद्र पटेल, रविंद्र कुमार एंव अंबिका पटेल समेत कई अभियंता और कर्मचारी शामिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
