31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान
उत्तर प्रदेश

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के विकास को गति देने के लिए बांदा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बांदा महायोजना 2031 को शासन के सुझावों के साथ स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस वर्ष 8,125 लाख रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष 7,734.27 लाख रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया। बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, जल निकासी व्यवस्था, आवासीय योजनाओं और सड़कों के सुधार पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में अलीगंज पुलिस चौकी के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि नगर पालिका को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बांदा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार:बजट में 8.125 लाख आय का अनुमान

इसके अलावा, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बिल्डिंग बाय-लॉज 2008 (संशोधित) में हुए बदलावों को अपनाने का निर्णय लिया गया। शहर की अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बांदा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष जे.रीभा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त) राजेश कुमार, मुख्य लेखाधिकारी विनोद कुमार, सहायक अभियंता आर.पी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह मंत्री रामकेश : बांदा में सिंचाई के लिये दो बैराजों से लह लहलहायेगें खेत

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, मारपीट व अभद्र मैसेज भेजने का आरोप

विधायक प्रकाश नें परशुराम जयंती पर समाज के उत्थान पर दिया जोर

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Banda : मेडिकल कालेज में चिकित्सीय स्टाफ की कमी से बाह्य ओपीडी बंद, सिर्फ कोरोना का काम चलऊ इलाज ! …

गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश: सौदागर चढ़ा पुलिस के हाथ, 9.6 किलो माल बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़