City News Uttar Pradesh
ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खुदरा व्यापार की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि ई-कॉमर्स, ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्विक कॉमर्स के कारण छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों का व्यापार या तो बंद हो गया है या उसमें 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

अमित गुप्ता ने कहा कि 7.20 करोड़ खुदरा व्यापारी अपने परिवारों और कर्मचारियों के साथ मिलकर लगभग 43 करोड़ लोगों के जीवनयापन का साधन हैं। इनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों पर 28 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर व्यापारियों को राहत नहीं मिली, तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन छेड़ेंगे।

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की। कहा कि सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए सन्नी सिंह को बांदा नगर अध्यक्ष, राजेश शिवहरे को जिला उपाध्यक्ष और संजय गुप्ता को नगर अध्यक्ष बिसंडा नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गुड्डा, प्रदेश मंत्री नरेश गुप्ता, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता सहित व्यापारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश के ‘आगे’ तिंदवारी में विशंभर निषाद लड़े तो हों जायेंगे ‘फुर्र’ ? जनता बोली, एकतरफा होगा खेल ?

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

डीएम आनंद का कमाल : अन्न योजना में जिले में रहा धमाल ! …

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

बांदा में मची “योग की धूम” : शोर मचा “झूम साथी झूम”

ब्रेकिंग न्यूज़