25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लाल सोने की डकैती में दो पक्षों में चली गोलियां ! कांपा इलाका, एक जख्मी …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा । लाल सोने के कारोबार में डकैती का जहां माफियाओं का बोलवाला है वहीं वर्चस्व कायम करनें के लिये बंदूकों से गोलियों की तड़-तड़ाहत गूंजती है। डीएम आनन्द सिंह की सजगता के बावजूद खनन और पुलिस विभाग माफियाओं की जी हजूरी करता है। जिले में कनवारा,सोना खदान, सादी मदन पुर साड़ी की खदानें,खपटिहा खदान, दूरेड़ी,गिरवा इलाका आदि खदानों में माफियाओं का नंगा नाच और लूट का क्रम जारी है।


खैर अब ताजी खबर के मुद्दे पर आते है।नरैनी इलाके की बिल्हरका मौरंग खदान के संचालकों के बीच सोमवार करीब आधी रात रास्ते को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने से पूरा इलाका दहल गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी नरैनी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को लेकर आए लोग कानपुर लेकर चले गए। पूरी घटना को मौरंग खदान संचालकों व पुलिस द्वारा पूरी तरह दबाए रखा गया। दोपहर बाद तक करतल पुलिस चौकी और नरैनी कोतवाली पुलिस घटना के बाबत जानकारी से इन्कार करती रही।


मौरंग खदान में माफियागिरी का बोलबाला चरम पर है। नदी का सीना छलनी कर ओवरलोडिंग करने वालों के सामने नियम कायदे ठेंगे पर हैं। सेटिंग के बूते लाल सोने की लूट मचाने वाले इतने बेखौफ हैं कि कब गुर्गों के असलहे आग उगलने लगें, कोई भरोसा नहीं है। नरैनी कोतवाली की करतल चौकी क्षेत्र की बिल्हरका खदान के संचालक सोमवार की रात आपस में ही भिड़ गए। बताया जाता है कि खदान से गुजरने वाले वाहनों के रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ, यह विवाद काफी दिनों से चल रहा ।
ग्रामीण बताते हैं कि बिल्हरका गांव के पास महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा घाट का संचालन किया जा रहा है। रात करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के कुछ लोग गांव के रास्ते की पुलिया पर बैठे थे। इसी रास्ते से होकर वाहन आवागमन करते हैं। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और फायरिंग शुरू हो गई। फतेहपुर की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नरेचा निवासी 21 वर्षीय अनुराग गोली लगते ही गिर पड़ा।


खून से लथपथ देख पहले अनुराग को घाट ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डीजल ले जाने वाली जीप से कंपनी के लोग घायल को लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अनुराग के पीठ में गोली के छर्रे लगे थे। भोर करीब तीन बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने किसी को आते हुए देखा वैसे ही वे लोग घायल को लेकर कानपुर निकल गए और अस्पताल की फाइल वहीं फेंक दी।


ग्रामीण बताते हैं कि वाहनों के आवागमन के लिए संचालकों ने साझे में ग्रामीण इलाके से रास्ता निकाला है। इसी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। करतल चौकी इंचार्ज रामचंद्र ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। नरैनी कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने ऐसी किसी घटना से इन्कार करते हुए कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

यूपी : पोस्टमार्टम में डीएनए और फिंगरप्रिंट का सैंपल लेना हुआ अनिवार्य, गृह विभाग ने जारी किए कई अहम निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

City News Uttar Pradesh

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़