City News Uttar Pradesh
नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नशे के कारोबार पर “कड़ा प्रहार” करते हुए एसटीएफ प्रयागराज और थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान “ऑपरेशन ईगल” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 करोड़ के 210 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ दो “नशे के सौदागरों” को दबोच लिया। तस्करी में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा पिक-अप वाहन भी जब्त किया गया है।

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

22-23 दिसंबर की रात, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक पिक-अप वाहन में गांजा की खेप बांदा की ओर लाई जा रही है। पुलिस ने नरैनी रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और आरोपियों को हिरासत में लिया।

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप उड़ीसा से लाकर बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते प्रयागराज और बरेली में सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क की गहन छानबीन कर रही है और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि इस तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अवैध मादक पदार्थों की तस्करी समाज को नुकसान पहुंचा रही है। पुलिस नशे के इस काले कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : चंदा मामा अब दूर के नहीं पास के हुये

City News Uttar Pradesh

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

City News Uttar Pradesh

किसान समस्याओं का “गा रहा सैरा”: प्रशासन कर रहा अनसुनी !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का ‘सूखा’ होगा ‘समाप्त’

City News Uttar Pradesh Desk

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

ब्रेकिंग न्यूज़