22.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हाईटेंशन लाइन के करंट से चार मजदूर झुलसे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बोरिग करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। गंभीर हालत वाले तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।


मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम भूरागढ़ निवासी बेनीलाल रविवार शाम अपने प्लाट में बोरिग करा रहा था। बोरिग से लोहे का पाइप निकालते समय वह ऊपर से निकली 11 हजार विद्युत लाइन से छू गया। इससे ग्राम करछा मटौंध निवासी मजदूर बाबूराम का 20 वर्षीय पुत्र महेंद्र, साधुवर्मा का 21 वर्षीय पुत्र मलखान, जगदेव का पुत्र 25 वर्षीय जगभान व इसका बड़ा भाई 35 वर्षीय चंद्रभान करंट से झुलस गए। हादसे को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस 108 को मामले की सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस आने में देर लग रही थी। इससे पुलिस व प्लाट मालिक ने निजी साधनों से चारों झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने मामूली रूप से झुलसे चंद्रभान की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। जबकि तीन अन्य भर्ती मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। प्लाट मालिक ने बताया कि हादसे के समय चारों लोग लोहे का पाइप पकड़े थे। वह ऊपर से निकली एचटी लाइन का ध्यान नहीं दे पाए हैं। जिसके चलते सभी मजदूर एक साथ करंट की चपेट में आ गए ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

news

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशियों भरी रात बनी ‘काल’: शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में ‘उजड़ा’ परिवार

City News Uttar Pradesh

पितृपक्ष में बुंदेलखंड की महबुलिया पूजन प्रथा : विलुप्तता संस्कृति की छाई घटा

City News Uttar Pradesh

मंडलीय जल संरक्षण गोष्ठी : उबाऊ माहौल में औपचारिकताओं में सिमटी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन: क्षेत्र ने खोया सशक्त नेता

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने दिखाए सख्त तेवर : मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई, नगर मजिस्ट्रेट सहित सीओ सिटी व ईओ को दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह के बन गये “खेवनहार”, खिला देंगे “पुष्पेन्द्र का पुष्प” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़