City News Uttar Pradesh
नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद
उत्तर प्रदेश

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालिका के साथ दुष्कर्म के दोषी को अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पाक्सो/त्वरित न्यायालय प्रथम पल्लवी प्रकाश की अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माने की अदायगी न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की कारावास: नाबालिक को बनाया था हवस का शिकार

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 10 मई 2022 को अतर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 मई 2022 को वह बाजार गई थी। उसकी 10 वर्षीय पुत्री सब्जी की बारी की रखवाली कर रही थी। दोपहर एक बजे बग में अपनी सब्जी की बारी की रखवाली कर रहे सुंदर कोरी ने उसकी पुत्री को दबोचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो बेटी ने आपीबीती बताई।

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

मामले का आरोप पत्र विवेचक ने अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से सात गवाह पेश किए गए। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों व विशेष लोक अभियोजक सुनील गुप्ता व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोषी सुंदर कोरी को 20 वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। 10 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी। दोषी का सजायावी वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

खुशियां मातम में बदली : बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की उठी अर्थी

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- स्नातक चुनाव: सदर विधायक प्रकाश की रणनीति के आगे विपक्षी प्रत्याशियों के हौसले पस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़