
- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट दर्शन कर रविवार सुबह लखनऊ लौटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बबेरू कस्बे में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर सख्त नाराजगी जताई। सड़क किनारे चोक नालियों और गंदगी के ढेर देखकर उन्होंने अपनी कार मुख्य चौराहे पर रुकवा दी और मौके पर ही नगर पंचायत के ईओ ब्रजकिशोर सिंह को बुलाकर फटकार लगाई।

अवनीश अवस्थी ने कस्बे की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए ईओ से कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत बबेरू चुनौती दे रहा है। चारों ओर फैली गंदगी, चोक नालियां और बहता गंदा पानी स्वच्छता अभियान की भावना के विपरीत हैं।

उन्होंने नगर पंचायत ईओ को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए निर्देश दिया कि नालियों की सफाई और पूरे कस्बे की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। अवस्थी ने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। करीब 20 मिनट तक रुके अवस्थी ने खुद ईओ के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और चोक नालियों को दिखाते हुए सफाई की कमी को उजागर किया। इस दौरान नगर पंचायत के बड़े बाबू दिनेश सिंह, मुकेश और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
