City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह का चला चाबुक, नौ जिलास्तरीय अधिकारी हुये दंडित, मचा हड़कंप !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें बड़ी कार्यवाई कर अधिकारियों में खलबली मचा दी है। आदेश की अवहेलना पर नौ जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने का चाबुक जड़ दिया है। दरअसल जिले की कई ग्राम सभाओं में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर गठित की गई जांच की रिपोर्ट निर्धारित समय पर डीएम के पास नहीं पहुंच पाई। इसको समय से पूरा करनें की डीएम आनन्द सिंह नें चेतावनी भी दी थी। मगर अधिकारियों ने इस जांच को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर जिलाधिकारी ने जांच पूरी न करने वाले नौ जिला स्तरीय अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन रोक दिया है। पुन: जांच पूरी करने के आदेश देते हुए कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।


जिले की कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों के विरुद्ध ग्रामीणों ने शपथ पत्र पर शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। जिसमें नौ जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच अधिकारी बनाया गया था। इनमें अधिशासी अभियंता लघु डाल सिचाई प्रखंड, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता नलकूपखंड, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि. अधिशासी अभियंता निर्माणखंड-1 लोनिवि., अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2, लोनिवि., अधिशासी अभियंता जल निगम 16वीं शाखा, उपकृषि निदेशक प्रसार व जिला कृषि अधिकारी जांच अधिकारी नामित किए गए थे। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा कि पूर्व में कई स्मरण पत्र भेजे गए फिर भी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। लंबे समय बाद जांच रिपोर्ट उपलब्ध न कराना शासकीय आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। ग्राम प्रधानों का चुनाव नजदीक है। जांच आख्या के गुण-दोष के आधार पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधानों को नो-डयूज निर्गत किया जाना है। पिछले महीने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। फिर भी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। लिहाजा जांच रिपोर्ट प्राप्त न होने पर फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगाई जाती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृष्णा देवी के वोटों का धीरे धीरे बढ़ा ग्राफ:आगे पीछे की होड़ में अजेंद्र पछाड़ने में हुये कामयाब

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें पुरस्कार हेतु शिक्षकों का लिया इन्टरव्यू : दागे सवाल

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

जिले के मेधावी छात्र एवं छात्राएं एक लाख के चेक एवं टेबलेट से हुये सम्मानित

पूर्व विधायक दलजीत नें जिले में खाद की कमी पर जताई चिंता : अधिकारियों से की बात

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का सितम जारी: बांदा व झांसी में पारा जमकर चढ़ा, लू के थपेड़ों ने किया हाल बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़