
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका में कुछ सभासदों की मनमानी न हो पाने से उनमें बेचैनी है। वह अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू पर “अनर्गल आरोप लगाकर अपनी खीझ” उतार रहें हैं। “उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे” सी हो गई है।

दरअसल पालिका के निर्माण कार्यों से लेकर, बिजली, सफाईआदि व्यवस्थाओं में पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ईमानदारी से कार्य को गति दे रही हैं, यह स्थिति कुछ सभासदों को रास नहीं आ रही ! उनका “दबाव है की हमारे लिये अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू लक्ष्मी जी सदा सहाय” की व्यवस्था करें ? इसमें कुछ “पुराने सभासद” भी “भ्रष्टाचार का माहौल कायम करने के लिये चिंतन और मंथन” के साथ “मिथ्या आरोपों और साजिशों” का “जाल” अध्यक्ष मालती गुप्ता पर फेंकते हैं, पर “उनका जाल अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के इन्द्रजाल में फंसकर दम तोड़” देता है !

इसी तारतम्य में पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में कुछ कथित स्वार्थी सभासदों नें बोर्ड की मर्यादाओं को तिलांजलि सी दी ! दबाव बनाने के लिये बैठक का बहिष्कार किया। लेकिन गजब की “धैर्यता का परिचय देते हुये अध्यक्ष मालती नें बोर्ड की बैठक को अंजाम” तक पहुंचाते हुए “कुशल प्रशासनिक क्षमता का उदाहरण” पेश किया।

कुल मिलाकर “पालिका में स्वार्थी सभासदों में मायूसी” है! इनमें अब “फूट भी पड़ती” दिख रही है! क्योंकि ऐसे कई सभासद “अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित से गलबहियां कर गुनगुनाने” को “छिप -छिप कर संपर्क” साध रहें हैं!
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
