City News Uttar Pradesh
बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल
उत्तर प्रदेश

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड का मशहूर और परंपरागत कजली महोत्सव व मेला मंगलवार को शहर से लेकर गांवों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कजली विसर्जन रहा। जगह-जगह मेले लगे और दंगल में दांव पेच हुए।

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

बांदा शहर के छाबी तालाब में सुबह विभिन्न इलाकों से महिलाओं के जत्थों द्वारा लाई गईं कजलियां विसर्जित की गईं। इस बीच महिलाएं सावन के गीत गातीं रहीं। छाबी तालाब में मेला लगा। शाम को नवाब टैंक में भी कजली विसर्जन व दंगल हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर और गांव के लोग शामिल हुए।

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

कालिंजर में चंदेल कालीन समय से चला आ रहा कजली महोत्सव परंपराओं के साथ मनाया गया। नगर में दोपहर को शोभायात्रा निकली। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट और कजली लिए महिलाएं शामिल थीं। झांकियों में आल्हा-ऊदल, सैय्यद चाचा, बौना चोर, पृथ्वीराज, मलहना का डोला, शंकर जी आदि शामिल रहे।

बांदा में परंपराओं के साथ मनाया गया कजली महोत्सव: लगे मेले, हुये दंगल

बेला तालाब में शोभा यात्रा का समापन हुआ। इधर बांदा शहर से लगे मवई गांव में रक्षा बंधन के दिन ही कजली महोत्सव की धूम रही। महिलाओं नें सावन एवं कजली गीतों के बीच गोसाईं तालाब में कजलियों का विसर्जन किया। इस दौरान मेले सा दृश्य उपस्थित रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रालोद चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन सम्मान दिवस के रूप में मनायेगी “ऐतिहासिक” !

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं परिजन

City News Uttar Pradesh

अमन हत्याकांड: न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे युवक पर हमला, 13 के खिलाफ मुकदमा ….

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बांदा जेल में जलवा : बैरक में फ्रिज- कूलर और चिकन-बिरयानी, डिप्टी जेलर के संरक्षण में मिल रही थीं वीआईपी सुविधाएं

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश की शिक्षक सम्मेलन में अपील: एमएलसी चुनाव में बाबूलाल को करें विजयी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़