City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम नें चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देशभक्ति के रंग मे “आनन्द मय” बनाया…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले मे चौरा-चौरी शताब्दी कार्यक्रम को जिलाधिकारी आनन्द सिंह नें “आनन्द मय” बनवा दिया।शहीदों की शौर्य गाथा का जमकर परचम फहरवाया ।


शहर से लगे केन नदी तट पर भूरागढ़ दुर्ग में शहीद स्थल परिसर में मुख्य रूप से चौरी-चौरा शताब्दी समारोह मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 21 स्थानों पर भव्यता के साथ कार्यक्रम मनाया गया है। यह लगातार एक वर्ष तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हम जो आज आजाद हैं, इसमें चौरी-चौरा जैसी घटना अहम है। देश के अनगिनत सेनानियों ने अपनी कुरबानियां दी हैं। नवयुवक व बच्चों से कहा कि आप लोग मन लगाकर पढाई-लिखाई करें। सुबह माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के छात्र,छात्राओं ने रैली निकाली। रैली की शुरुआत जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने की। डीएम व एसपी अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने सेवा निवृत्त सूबेदार एनके शुक्ला, एसबी सिंह को मेमोंटो देकर सम्मानित किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

जल प्रलय की दस्तक: केन और यमुना नदियां उफान पर, खतरे के निशान की ओर लपकीं

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें प्रचार के अंतिम क्षण तक जन संपर्क की झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh

बांदा के ‘पशु अस्पताल’ बने ‘मौत के घर’: जर्जर छतों के नीचे ‘इलाज’ को ‘मजबूर डॉक्टर’

City News Uttar Pradesh Desk

नजर बाग में चोरी का ‘तांडव’ : विधायक प्रकाश का पुलिस को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कुंभ मेला तैयारी की गहन समीक्षा : सिंचाई की जानी स्थिति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़