27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, भव्यता के साथ किया जाए चौरी चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन …

 

– सुबह साढ़े आठ बजे से प्रभात फेरी होगी, शामिल होंगे वालेंटियर्स

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चौरी चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन संबंधी बैठक जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया जाए। सुबह 08ः30 बजे से प्रभात फेरी प्रारंभ कर चैरी-चैरा सहित संबंधित नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर सुबह 10 बजे तक प्रभात फेरी पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस प्रभात फेरी में एनएसएस, एनसीसी, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड आदि के वालेन्टियर्स को सम्मिलित किया जायेगा। इन्हें प्रभात फेरी के स्लोगन पूर्व में ही उपलब्ध करा दिये जायें। स्मारक स्थल पर बैठक व्यवस्था अत्यंत सुरुचि पूर्ण ढंग से की जाए। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए पानी तथा जलपान का प्रबन्ध किया जाये। कोविड-19 का अनुपालन पूर्णतयः कराया जाए। पूर्वान्ह 10ः00 बजे वन्देमातरम के गायन के साथ समस्त शहीद स्थलों, स्मारकों, शैक्षणिक स्थलों में विद्यार्थियों, कलाकरों, आमजनों द्वारा किया जायेगा। इसका पर्याप्त रिहर्सल पूर्व में ही करा लिया जाए। पूर्वान्ह सवा 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा और सायं 05ः30 से 06ः30 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजाई जायेगी। सायं 06ः30 बजे से दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जायेगा। समस्त शहीद स्मारकों, शहीद स्थलों तथा शहीद ग्रामों पर जन प्रतिनिधियों एवं शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों को आमंत्रित किया जाए। पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा चैरी-चैरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ वर्चुवल माध्यम से किया जायेगा।


चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर में पूरे जनपद में आज से स्वच्छता को एक अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों की नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। भूरागढ़ शहीद दुर्ग, नगर मजिस्टेªट केशवनाथ गुप्ता, कारगिल शहीद स्मारक भुसासी में उप जिलाधिकारी अतर्रा जेपी यादव, शहीद स्मारक ग्राम बघोलन थाना फतेहगंज में उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, शहीद स्मारक पुराने थाने के पास जसपुरा उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार, शहीद स्मारक मटौंध ग्राम बड़ोखर खुर्द तहसीलदार अवधेश निगम, स्मृति द्वार ग्राम औदहा विकास खण्ड कमासिन, खण्ड विकास अधिकारी कमासिन, शहीद स्मारक ग्राम सिमौनी बबेरू में जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, शहीद स्मारक मियां बरौली उप जिलाधिकारी बबेरू सौरभ शुक्ला, शहीद स्मारक निलाथू बबेरू अपर मुख्य जिला पंचायत एलएन खरे, शहीद स्मारक कैरी बिसण्डा संजय अग्रवाल प्रभारी वनाधिकारी, शहीद स्मारक बिसण्डा रामशरण प्रजापति दुग्ध विकास अधिकारी, शहीद स्मारक फफूंदी बिसण्डा जिला क्रीड़ा अधिकारी, ग्राम कमासिन तहसील बबेरू में हरिश्चन्द्र वर्मा मत्स्य अधिकारी, ग्राम नौगांव सुशील कुमार सिंह तहसीलदार नरैनी, इसी तरह जनपद के शहीद ग्रामों में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में अपर जिलाधिकरी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार और समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मुख्तार, कासगंज में अब्बास, चित्रकूट में निकहत का ठिकाना बनी तीन जेलें

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘प्राइवेसी की आड़’ में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे ‘सरकार की मंशा’ पर ‘चोट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

ठंड में गौशाला में नही हैं बचाव की व्यवस्था : दावे हकीकत में हैं खोखले

City News Uttar Pradesh

सपा में मोहन ‘लल्ले गुरु’ का राजनीतिक पराभव ? फटकार से अरमानों पर लग गया ग्रहण ?

City News Uttar Pradesh Desk

यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें

News- युवक युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…..

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़