- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप बाढ़ से निपटने को तैयार हैं। इसी क्रम में उन्होंने बडोखर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय ब्रम्हाडेरा एवं प्राथमिक विद्यालय चटचटगन में बाढ राहत चैपाल लगाई। बाढ राहत से बचाव के संदर्भ में प्रश्न दागा एवं उपायों को बताया। डीएम नें व्यापक अनुभवों को ग्रामीणों से साझा किया। जनहानि से बचने के उपाय बताये।

उन्होंने बताया की बाढ आने की स्थिति में अपने घरों को छोडकर सुरक्षित स्थान, बाढ चैकियों में पहुंचे। बिजली चमकने पर पेड के नीचे एकत्र न हों। बाढ के समय बच्चों को नदी, तालाब में नही जाने दें। बाढ के समय नाॅव में क्षमता के अनुुसार ही बैठें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। पशुओं का टीकाकरण एवं जीओ टैग लगवायें, जिससे कि बाढ के समय पशुधन हानि होेने पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।पशुपालन हेतु सरकार द्वारा 1.60 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड भी सरकार द्वारा बनाया जा रहा है इसका लाभ प्राप्त करें।

राहत चैपाल में सम्बन्धित विभागों द्वारा बाढ की स्थिति होने पर आवश्यक तैयारी के साथ व्यवस्थाओं के सम्बन्ध ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने भी बाढ़ से राहत तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार , उप जिलाधिकारी सदर रजत वर्मा, जिला विकास अधिकारी रामशंकर, जिला पशुधन अधिकारी विजय सहित दैवीय आपदा अधिकारी, ग्राम प्रधान चटगन बादल निषाद एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
