- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक अति “कर्मठशील अधिकारी” की सेवा निवृत्त पर आकर्षक भावभीनी विदाई इन दिनों “चर्चा का विषय” बनीं हुई है। इसे “ऐतिहासिक विदाई माना” जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने के लिये अन्य जिलों से कई अधिकारी आयें। “इस दौरान भाऊकता का क्षण भीगी पलकें” बन गया।

दरअसल यह विदाई समारोह “जिला बचत अधिकारी एवं डूडा विभाग का अतिरिक्त कार्य देख रहे राकेश जैन” का था। वह 36 वर्ष 9 माह 9 दिन की बेदाग सर्विस के साथ गत दिनों 30 जून को सेवा निवृति हो गये। इस अवसर पर बचत विभाग एवं डूडा विभाग के द्वारा विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था।

इसमें भाग लेने के लिये बचत विभाग लखनऊ, प्रयागराज, बिजनोर, प्रतापगढ, रायबरेली एवं चित्रकूट जनपदों के विभागीय अधिकारियों नें शामिल होकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान डूडा विभाग के वह अत्यन्त गरीब लाभार्थी भी आयें जिन्हें राकेश जैन नें प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित कराये। इन सबके नेत्र इस अवसर पर सजल थे। इसके अलावा राजनीतिक एवं व्यापारी क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों नें भी विदाई समारोह में सहभागिता निभाई एवं उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।

विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर, मुख्य कोषाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारियों, कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों ने राकेश जैन एवं उनके परिवार को भावभीनी विदाई देकर भविष्य के आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। जैन समाज के युवकों नें भी भाग लेकर विदाई समारोह को यादगार बनाया,जो अमिट यादगार बन गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
