City News Uttar Pradesh
विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा
उत्तर प्रदेशराजनीति

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। खेल जगत के धुरंदर बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप-2024 की खिताबी जीत के बाद बड़ा ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया फाइनल मैच उनके टी20 करियर का आखिरि मैच है और ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है।

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा
Virat Kohli made a big announcement: Announced his retirement after winning the T20 World Cup

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में 76 रनों की पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला शांत था लेकिन फाइनल में कोहली ने अहम पारी खेली और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस पारी के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। प्लेयर ऑफ दे मैच लेते समय ही कोहली ने संन्यास का ऐलान किया। कोहली ने कहा, ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। ये खिताबी वो चीज है जो हम हासिल करना चाहते थे।

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा
Virat Kohli made a big announcement: Announced his retirement after winning the T20 World Cup

आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और फिर ऐसा हो जाता है। भगवान महान है। ये मेरा भारत के लिए खेला गया आखिरी टी20 मैच है। हम विश्व कप जीतना चाहते थे, ये सभी को पता था। ये ऐसी चीज नहीं है कि अगर हम हार जाते तो मैं संन्यास का फैसला नहीं करता। ये अगली पीढ़ी के आने के समय है। ये काफी लंबा इंतजार था, हम आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। कोहली ने कहा, आप रोहित को देखते हैं जिन्होंने नौ टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। ये मेरा छठा टी20 वर्ल्ड कप था। रोहित इसके हकदार थे। भावनाओं पर काबू करना मुश्किल है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

City News Uttar Pradesh

स्टेरिंग फेल होने से स्कूल की वैन पलटी, ड्राइवर समेत 8 बच्चे घायल

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं

City News Uttar Pradesh

पेंशन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: योगी राज में निषादों का हो रहा संकल्प पूरा

ब्रेकिंग न्यूज़