- विनोद मिश्रा
बांदा। बाप रे बाप, पेयजल के लिये जिले में भयावह स्थिति है। इसके लिये युद्ध जैसे हालात हैं। पानी के संकट जब जिला मुख्यालय कराह रहा है तो हालात क्या होंगे गंभीर विचारणीय प्रश्न है। इन्हीं हालातों में पानी समस्या को लेकर रूदन कर रहे हाहाकारी सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम से जल संकट दूर कराये जानें की मांग की। प्रदर्शन कारियों का कहना था की भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं काशीराम एवं हरदौली घाट के निवासी बूंद -बूंद पानी को तरस रहे हैं।

सैकड़ो की तादाद में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों का कहना था की 4 – 5 माह बीत जाने के बाद भी इस इलाके की पेयजलापूर्ति बहाल नहीं की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान ने समस्या का समाधान करने के लिए आवाज बुलंद की। कहा की भीषण गर्मी में काशीराम कॉलोनी हरदौली घाट के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने इसका समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
