City News Uttar Pradesh
डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेएनपीजी कॉलेज बाँदा, हिन्दू इण्टर कॉलेज अतर्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय फौजदार पुरवा नरैनी, प्राथमिक विद्यालय पनगरा नरैनी, आदर्श मतदान केन्द्र राजकुमार इण्टर कॉलेज नरैनी, प्राथमिक विद्यालय बरौली, प्राथमिक विद्यालय बबेरू तथा कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिन्दवारी सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए मतदान को शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था
DM inspected the polling stations of the district, tested the arrangements

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों से शान्तिपूर्वक मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए मतपत्र लेखा सहित अन्य प्रपत्रों को ठीक प्रकार से तैयार करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए मॉकपोल को समय से कराये जाने के कार्य का निरीक्षण किया।

डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था
DM inspected the polling stations of the district, tested the arrangements

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया/टेन्ट, शुद्ध पेयजल, बैठने हेतु व्यवस्था की गयी है तथा आदर्श मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था करते हुए उन्हें सुसज्जित किया गया है और मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग के पश्चात सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये हैं।

डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था
DM inspected the polling stations of the district, tested the arrangements

मतदान केन्द्रों पर पुलिस की समुचित व्यवस्था की गयी है, जिससे कोई भी मतदाता सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर शान्तिपूर्वक व्यवस्था के साथ मतदान कार्य सम्पन्न होना पाया गया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बलखंडी नाका, राजकीय इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज मवई बुजुर्ग सहित मतदान केद्रों का निरीक्षण किया और मतदान सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक वी.कलाईराशि ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

डीएम ने जिले के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था
DM inspected the polling stations of the district, tested the arrangements

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस सेक्टर एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित निर्वाचन से जुडे सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्राइवेट अस्पताल गर्भपात के दौरान महिला की मौत, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

नाबालिग को बहलाकर भगा ले गया रिश्तेदार : पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा का बड़ा कदम : पर्यावरण संरक्षण और नदियों को गंदगी मुक्त की योजना

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर ‘भड़की’ कांग्रेस: किया ‘तीखा’ विरोध

बालू माफिया बेलगाम: ‘खाकी-खनिज’ गठजोड़ से ‘लाल सोना’ में अरबों की ‘लूट’ ?

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने विकास की रखी रूप रेखा: डीएम ने सराहा, कार्यो को प्रभावी बनाने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़