22.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम से बेखौफ है खपटिहा 356/1 बालू खदान का माफिया: चला रहा समानांतर प्रशासन ?
उत्तर प्रदेश

डीएम से बेखौफ है खपटिहा 356/1 बालू खदान का माफिया: चला रहा समानांतर प्रशासन ?

लोकसभा 48 बांदा - चित्रकूट, अतर्रा आगमन पर हार्दिक स्वागत एंव अभिनंदन। विशाल जनसभा - दिनांक 13 मई 2024 समय - 11 बजे। स्थान हिन्दू इंटर कालेज अतर्रा। सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ती नागपाल जी केन नदी की “खपटिहा बालू खदान 356/1 पर चुनावी व्यस्तता से जरा हटकर ध्यान देनें की कृपा करें। यहां केन नदी का चीर हरण” हो रहा है। चार माह से “वह अवैध खनन के बलात्कार औऱ दुराचार से कराह” रही हैं? पर प्रशासन में आश्चर्य जनक खामोशी क्यों ? जो निरन्तर चर्चा का विषय बनीं हुई है !

डीएम से बेखौफ है खपटिहा 356/1 बालू खदान का माफिया: चला रहा समानांतर प्रशासन ?
Khaptiha 356/1 sand mine mafia is not afraid of DM: Running parallel administration?

केन नदी को अवैध खनन कर्ता इस खदान के संचालक कथित “खनिज माफिया से मुक्ति” के लिये “आप द्वारा उद्धार का इंतजार” है ! “डीएम साहिबा आप प्रशासनिक तौर पर अतुलित बलधामा” हैं। आपके “आत्म बल से पूरा प्रदेश परचित है। अवैध खनन औऱ ओवर लोड परिवहन के संचालक की आपकी शक्ति के आगे क्या बिसात” ?  खपटिहा बालू खदान 356/1 में हो रहे अवैध खनन औऱ ओवरलोड परिवहन पर “प्रशासनिक आंच औऱ जांच के साथ सख्त कार्यवाई न होने से खनन माफिया का सीना दबंगई से 56 इंची” हो गया है? इसका कथित दलाल खनिज विभाग में अंगद का पैर के रूप में चर्चित है। खदान संचालक शिव मोहन तिवारी की अवैध खनन कमाई की त्रिवेणी बना है !

डीएम से बेखौफ है खपटिहा 356/1 बालू खदान का माफिया: चला रहा समानांतर प्रशासन ?
Khaptiha 356/1 sand mine mafia is not afraid of DM: Running parallel administration?

अपना अधिकांश समय खनिज विभाग को देकर “अवैध खनन में सरकार को चरस बोये” हुये है ? इसके कथित संचालक गुप्ता खनिज विभाग औऱ प्रशासन को चार माह से अपने इशारे पर नाचा रहा हैं ? यह पट्टा धारक क्या इतना शक्तिवान हैं की वह यहां खनन मामले में समानांतर प्रशासन चला रहा है ? खनन नियमावली एवं पट्टा क्षेत्र से इतर हटकर खनन एवं ओवर लोड ट्रकों का यहां से हो रहा परिवहन रात में औऱ गति पकड़ लेता है। आरोप तो यहां तक है की पुलिस के जवान ओवर लोड परिहवन को बेखौफ गुजरने में सहयोग करते है! खनिज नियमावली को ठेंगा दिखा कर सरकारी राजस्व को रोजाना करोडों का चूना लगाया जा रहा है। जागो प्रशासन जागो !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का अफसरों को अल्टीमेटम: चकबंदी कार्यों में ‘सुस्ती’ हुई तो होगी ‘कड़ी कार्रवाई’

City News Uttar Pradesh

सरकारी खरीद केंद्रों से किसानों की रुसवाई : किसानों का आढ़तियों से “चुम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh

गजब की चालबाजी: हिस्ट्रीशीटर ने एमपी से बनवाया बंदूक का लाइसेंस, गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ में शर्मनाक हरकत : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो, पुलिस ने कसी नकेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़