City News Uttar Pradesh
बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
उत्तर प्रदेश

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || वीरेंद्र साक्षी क्षेत्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड - राष्ट्रीय लोकदल विज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाखबर -होशियार बांदा में खाद्य पदार्थों में बिक रहा है जहर। संबंधित विभाग “निकम्मापन में मस्त कमाई की मलाई चाट मौत का सौदागर” सा बन रहा है। पचहत्तर प्रतिशत खाद्य पदार्थो में मिलावट का पैमाना बढ़ गया है जो होली पर लोगों की सेहत बिगाड़ सकता हैं।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Bakhbar – Hoshiar Poison is being sold in Banda: Food Safety Department has become the merchant of death?

अधिक मुनाफे की लालच में “दुकानदार खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की हदें” पार कर चुके हैं। ऐसे में कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदें तो जांच-परख अवश्य कर लें। वरना मुंह का स्वाद तो बिगड़ेगा ही,बीमार पड़ना भी तय है। आश्चर्य कर देने वाली बात यह हैं कि विभाग की तरफ से दुकानों की खाद्य सामग्री के जो कुछ माह पूर्व 110नमूने भेजें गये थे उसमें 82 में मिलावट की पुष्टि हुई।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Bakhbar – Hoshiar Poison is being sold in Banda: Food Safety Department has become the merchant of death?

रंगों का त्योहार होली इस वर्ष 25मार्च को है। 24 को होलिका दहन होगा। गुझिया, मिठाई, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध, खोया, शरबत, नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट कर रहे हैं। खोया में मैदा व आलू की मिलावट की जा रही।

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?
Bakhbar – Hoshiar Poison is being sold in Banda: Food Safety Department has become the merchant of death?

वहीं मिठाई को आकर्षक बनाने के लिए अखाद्य रंगों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। खासतौर से मिलावटी कचरी बाजार में खूब बिक रही है। इसकी गुणवत्ता से अनजान ग्राहक इसकी खरीद रहे हैं। मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निकम्मेपन की भूमिका में हैं। कथित तौर पे खाद्य पदार्थो में मिलावट के लिये धन वसूली होती हैं। जिले की पांचों तहसीलों में खाद्य सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। अधिकारियों की कथित भ्रष्ट नीति “मौतों का सौदागर” सी बन रहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

City News Uttar Pradesh

झांसी बांदा-झांसी मेमू ट्रेन 30 जून तक हो गई निरस्त

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

परंपरा से हटकर बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा नें मनाया किसान दिवस : किसानों में बन गये चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़