City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें कहा बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत: विपक्षी की नहीं बचेगी जमानत
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें कहा बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत: विपक्षी की नहीं बचेगी जमानत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की “बांदा एवं हमीरपुर दोनोँ लोकसभा प्रत्याशी ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज” करेंगे। दोनोँ लोकसभा उम्मीदवार क्रमशः आरके सिंह पटेल एवं पुष्पेन्द्र सिंह अपने अपने क्षेत्र के अत्यंत लोक प्रिय प्रत्याशी हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें अपने आवास पर यह बातें इंटरव्यू में कहीं। उन्होंने कहा की भाजपा बांदा ही नहीं बुंदेलखंड की चारों सीटों पांच -पांच लाख से अधिक मतों से जीतेगी। “विपक्षी दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी”

मंत्री रामकेश नें कहा बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत: विपक्षी की नहीं बचेगी जमानत
Minister Ramkesh said that there will be historic victory in Banda and Hamirpur Lok Sabha: Opposition will not be left with bail.

उन्होंने कहा की मोदी और योगी सरकार में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण हमेशा प्राथमिकता में रहा है। करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये हैं। “जन -जन का विश्वास मोदी एवं योगी” पर है। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा की बुंदेलखंड के पिछड़ेपन, पानी का संकट दूर करने के लिये विशेष योजनायें चल रहीं हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बना, डिफेंस कारिडोर का निर्माण प्रस्तावित हैं। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा हैं। इसके साथ ही गांव -गांव कनेक्टविटी के साथ मजरों का भी चतुर्मुखी विकास हो रहा है।

मंत्री रामकेश नें कहा बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत: विपक्षी की नहीं बचेगी जमानत

राज्य मंत्री नें सवालों के जवाब में कहा की केन बेतवा लिंक परियोजना ऐतिहासिक कार्य है। सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुये हैं। जल जीवन मिशन के तहत बांदा एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में घर -घर पाईप लाईन से नल पहुंचाया गया हैं। इसके अलावा बांदा एवं चित्रकूट में पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा की हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिये कटिबद्ध है। साथ ही राष्ट्रवाद को समर्पित है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन-बेतवा प्रोजेक्ट: बांदा में 232 करोड़ से सुधरेंगी नहरें, 25 हजार हेक्टेयर को मिलेगा पानी

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा बन गया नकली सीमेंट के कारोबार का प्रमुख केंद्र ! ब्रांडेड बोरियों में होती है पैकिंग

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्र का शव हास्टल में फंदे से लटका मिला, पुलिस को मिला चार पेज का सुसाइड नोट

City News Uttar Pradesh

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी …

City News Uttar Pradesh

बांदा में पंचायत सचिव की चप्पलों से पीटाई: महिला सफाई कर्मी और पति ने जमीन पर पटका, मुकदमा दर्ज

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़