City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

  • खास खबर – शरद मिश्रा

उत्तर प्रदेश। आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन 400 और उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को फतह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है। इस प्लान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत देश और प्रदेश के बड़े नेताओं की कुल 100 से अधिक रैलियां होंगी। इसके अलावा 20 से अधिक रोड शो भी होने की तैयारी है।

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां
Lok Sabha Elections: BJP has made a mega plan for UP, there will be more than 200 rallies including PM Modi.

यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 रैलियां होने की उम्मीद है, इसमें 8-8 लोकसभा सीट के लिहाज से पीएम की एक-एक रैली होगी। हर रैली में करीब 5 से 8 लाख लोग जुटा कर भाजपा अपनी ताकत दिखाने वाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में एक भव्य रोड शो की भी तैयारी है। पीएम के अलावा गृह मंत्री की भी यूपी में होगी करीब एक दर्जन रैली होने की तैयारी है।

यूपी में 51 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार: वाराणसी से फिर लड़ेंगे पीएम मोदी चुनाव

– यूपी में सीएम योगी की होंगी इतनी रैली

सीएम योगी मिशन 80 को लेकर लगभग हर लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की एक दिन में दो से तीन लोकसभा सीटों पर रैली हो सकती है। सीएम के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 15 से ज्यादा रैली करने वाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी करीब एक दर्जन के अधिक रैली यूपी में करने वाले हैं।

– यादव वोटबैंक में सेंधमारी की भी तैयारी

मिशन 80 के तहत यूपी में यादव बाहुल्य सीटों पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की भी करीब 1 दर्जन लोकसभा सीटों में रैलियां होने वाली हैं। मोहन यादव अभी तक आजमगढ़ और मोहनलाल गंज लोकसभा सीट पर अपने समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट होने का मंत्र दे चुके हैं। मोहन यादव के अलावा ओबीसी समाज के बड़े नेताओं की भी करीब 60 से ज्यादा रैलियां प्रस्तावित हैं। वहीं सहयोगी दलों के नेताओ की भी 30 रैली भाजपा कैंडिडेट के लिए तय की गई हैं। केंद्रीय मंत्रियों और यूपी सरकार के मंत्रियों के लिए भी 100 से अधिक सम्मेलन तय किया गए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपहरण की रिपोर्ट क्या है मनगढ़ंत कहानी ? चिंगारी संगठन के दावों से उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले : बांदा को पूर्ण हुआ पेयजलापूर्ति का वरदान

City News Uttar Pradesh

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व्यथित : कोरोना मृत परिवारों को दे रहे सांत्वना ! …

ब्रेकिंग न्यूज़