City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ट्रक की तेज रफ़्तार, बाईक सवार युवक के लिए बनी काल,पुलिस ने ट्रक किया जब्त…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा : कानपुर-बांदा मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार के लिए काल बन गई। ट्रक चालक ने मंगलवार दोपहर युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि कागजातों के आधार पर ट्रक चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त की जा सकी।

चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी कल्लू सिंह का पुत्र 30 वर्षीय चंदन बाइक से बांदा की तरफ जा रहा था। जमालपुर के लामा गांव के पास कानपुर की तरफ से आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने के बाद भी चंदन की जान नहीं बच सकी। सड़क पर गिरने के बाद भागने के प्रयास में चालक ने रौंद दिया, जिससे चेहरा बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

– भीड़ देख भाग निकला चालक

हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने ट्रक को घेर लिया और जाम लगा दिया। कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की कोशिश की। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है।

–  मौरंग भरने के लिए भगाते हैं तेज रफ्तार

इलाकाई लोग बताते हैं कि खदान में मौरंग लेने जाने के लिए ट्रक चालक बहुत तेज वाहन भगाते हैं। जल्दी नंबर के चलते स्पीड पर काबू नहीं रहता है। आए-दिन हादसे होते हैं पर प्रशासनिक अधिकारी कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh

UP Corona Update : उत्तर प्रदेश में घटने लगा है कोरोना वायरस का संक्रमण, रिकवरी रेट 91.8 फ़ीसदी पर पहुंचा, 24 घंटे में 6725 नए केस …

Weather Forecast : सीजन में सबसे गर्म होली के दिन सामान्य से चार डिग्री अधिक तापमान, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार

मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश की ‘फटकार’ से हिला ‘बिजली तंत्र’: अफसरों में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल हत्याकांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर समेत पांच को किया गया निलंबित …

विधायक प्रकाश नें दी खुशखबरी : दिलाया 12 करोंड़ 29 लाख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़