City News Uttar Pradesh
शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया का हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग
उत्तर प्रदेश

शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक कब्रिस्तान में शव को दफनाने जा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। एक साथ हजारों मधुमक्खियां के हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग शव छोड़कर भागने को मजबूर हुए। हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, लेकिन इलाज के लिए 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए रेफर किया गया। मधुमक्खियां के शांत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया का हमला, मच गई भगदड़, शव छोड़कर भागे लोग
A swarm of bees attacked the people going to bury the dead body, a stampede broke out

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित प्रेम नगर निवासी फिरोजकी दो दिन पहले मुंबई में मौत हो गई थी। रविवार रात शव कस्बे आया। सोमवार सुबह करीब दस बजे जनाजे के साथ परिजन काले शहीद बाबा के पास बने कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए जा रहे थे। कब्रिस्तान के समीप पीपल का पेड़ है, जिसमें 25 -30 मधुमक्खियां के छत्ते लगे हैं। एक साथ भीड़ को देखकर पीपल के पेड़ में लगे छत्तों से निकल कर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। भागने में कई लोग गिर गए, जिन्हें मधुमक्खियां ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। जिसमें संदीप, आर्यन,आरिफ बेग, जाहिर बेग घायल हो गए। सभी का पीएचसी में इलाज किया गया।


इस बारे में पीएचसी की डॉक्टर सुमन ने बताया कि मधु मक्खियों के हमले से छह लोग घायल हुए। इन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया था। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है, जिनकी हालत सामान्य है। इस मामले में घटनास्थल के पास रहने वाले सूरज सिंह ने बताया कि पीपल के पेड़ में 30- 40 मधुमक्खियां के छत्ते हैं। जो आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देती हैं। अभी हाल में ही मेरे भांजे को काटा था, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदी …

City News Uttar Pradesh

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh

अपने-अपने ग्राम के प्रधानों को साक्षर बनायें नोडल अधिकारीः डीएम

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री की भविष्यवाणी : बुंदेलखंड उगलेगा सोना, सदर प्रत्याशी प्रकाश को सराहा ! हुआ रोड शो

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़