City News Uttar Pradesh
राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

  • शरद मिश्रा

कानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगी भाजपा पहले ही बिसात मजबूत करने में जुट गई है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत 52 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजकों की आज घोषणा कर दी। मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल
Politics: SP announced Lok Sabha candidates, BJP also made a big play in Bundelkhand region.

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि कानपुर लोकसभा क्षेत्र में सीसामऊ में रीता शास्त्री को प्रभारी व वीरेंद्र श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया है। किदवई नगर में प्रभारी संतोष सिंह राजू और संयोजक विनोद शुक्ला होंगे। आर्यनगर में राकेश गुप्ता चुन्नू प्रभारी जबकि विनोद शुक्ला संयोजक बने हैं। गोविंद नगर में कौशल किशोर दीक्षित प्रभारी व विजय मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अनिल दीक्षित व संयोजक रज्जन सिंह परिहार होंगे।

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में कल्याणपुर विस क्षेत्र प्रभारी अखिलेश बाजपेई,संयोजक उमेश निगम, बिठूर में प्रभारी गणेश यादव व संयोजक रूप नारायण त्रिपाठी, महाराजपुर में प्रभारी सरस्वती शरण द्विवेदी व संयोजक शैलेन्द्र त्रिपाठी, घाटमपुर में प्रभारी प्रेमनाथ विश्नोई और संयोजक कमलेश त्रिवेदी बनाए गए हैं। इसके अलावा रनियां विस क्षेत्र प्रभारी राजेश सिंह सेंगर व संयोजक सतीश शुक्ला बने हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पलटू रामों की भारतीय राजनीति औऱ गोदी मीडिया !

City News Uttar Pradesh

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर ‘कड़ी निगरानी’

City News Uttar Pradesh

जुबानी जंग: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा, तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर किया बड़ा हमला

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़