City News Uttar Pradesh
नक्सली हमला: बीजापुर के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सेना के तीन जवान हुए शहीद
देश विदेश

नक्सली हमला: बीजापुर के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सेना के तीन जवान हुए शहीद

  • ब्यूरो रिपोर्ट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर बड़ा हमला हुआ है। नक्सलियों की ओर से किए गए इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 14 जवान घायल हैं। हमले में घायल हुए जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस नक्सली हमले के बाद फोर्स ने इलाके में घेराबंदी करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

नक्सली हमला: बीजापुर के सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, सेना के तीन जवान हुए शहीद
Naxalite attack: Naxalites launched a major attack on CRPF camp in Bijapur, three army soldiers were martyred.

जानकारी के मुताबिक, यह हमला सुकमा के थाना जगरगुण्डा इलाके में हुआ है। इस सुरक्षा कैंप को आज ही नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने और इलाके के लोगों को सहायता देने के लिए स्थापित किया गया था। कैंप स्थापित करने के बाद सीआरपीएफ के कोबरा जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।


सीआरपीएफ के जवानों ने भी नक्सलियों की ओर से किए गए इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की लगातार फायरिंग के डरकर नक्सली जंगल की आड़ में फरार हो गए। लेकिन इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन जवान गोली लगने की वजह से शहीद हो गए। जबकि 14 जवान घायल हो गए। हालांकि, घायल जवानों की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

यूपी: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में लगाई जाएगी जायडस वैक्सीन, 28-28 दिन के अंतराल पर दिए जाएंगे तीन डोज

City News Uttar Pradesh

हिंसा के साए में मणिपुर : बिगड़ते हालात के बीच लगा राष्ट्रपति शासन, सियासी हलचल तेज।

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

अब नहीं बचेगा पाकिस्तान: कूटनीति से लेकर सरहद तक होगा प्रहार, भारत ने बनाया एक्शन प्लान

City News Uttar Pradesh

जिस ‘लियरजेट’ प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे ‘सुपर लाइट’ विमान क्यों कहते हैं ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़