City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लेखपाल संघ आग बबूला:उठाई मांग, दिया ज्ञापन…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा : किसान सम्मान निधि का लेखपालों को सम्मान मेहनताना नहीं मिला। इससे वह आग बबूला हैं। लेखपाल संघ ने इसी संदर्भ सहित छह सूत्रीय मांगों के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। लेखपालों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के कार्य का उन्हें भुगतान नहीं किया गया। शीघ्र इसकी धनराशि खातों में भेजी जाए। कहा कि घरौनी के सर्वे का कार्य टीम बनाकर कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जिले की किसी भी तहसील में ग्राम स्तरीय सर्वे टीम नहीं बनाई गई। लेखपालों से घरौनी के सर्वे व फीडिग का कार्य लिया जा रहा है। वर्ष 2020 में लेखपालों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन इसका पैसा नहीं भेजा गया। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कार्य में शासन द्वारा 18 रुपये प्रति फार्म खातों में भेजने के निर्देश दिए गए थे लेकिन धनराशि नहीं भेजी गई। इसे भी अविलंब दिलाया जाए। संघ के बबेरू तहसील अध्यक्ष रामकिशोर कुशवाहा पर विभागीय कार्रवाई पर कार्रवाई समाप्त हो। लेखपाल हरिओम, शिवनरेश मिश्रा, राकेश अग्निहोत्री की लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति फाइलों का भुगतान कराने की मांग की । इस दौरान जिला मंत्री राकेश बुंदेला आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर हो गई चोरी…

City News Uttar Pradesh

यूपी के सभी जर्जर पुलों का होगा ऑडिट: किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार

बड़ी दर्दनाक घटना: करंट की चपेट में आकर पिता व दो बेटों की मौत, खेत में बीज डालने गए थे तीनों

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार का ‘तांडव’: दूध विक्रेता को ‘रौंद’ कर खंती में घुसी, चालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़