City News Uttar Pradesh
बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
उत्तर प्रदेश

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सामूहिक विवाह योजना के तहत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में पूरे जिले में “मधुर मिलन” की शहनाई से वातावरण मांगलिक ऋचाओं से गूंज गया।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

इस अवसर पर “हिन्दू-मुस्लिम” तहजीब की मधुर धारायें संगम करती हुई दिखीं। 701 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें तेरह मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। मुख्यमंत्री की इस योजना में प्रत्येक वर-वधू को 51 हजार के खर्च में उपहार में 35 हजार रुपये तथा अन्य सामान दिया गया।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्य मंत्री रामकेश, राज्य मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल व आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

मंगलवार को भव्य पंडाल और तैयारियों के बीच दूल्हा-दुल्हन और उनके साथ परिजन व घराती-बाराती उपस्थित थे। द्वारचार, जयमाल, भांवर आदि की रस्में हुईं। कार्यक्रम के तहत 701 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण एंव हर्सोल्लास के बीच “सात जन्मों” तक साथ निभाने की रस्में पूरी कराईं। तेरह मुस्लिम बेटियों के भी निकाह हुए। इनके लिए अलग से मंडप था।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, मंडलायुक्त बालकृष्ण, डीएम दीपा शक्ति ने दंपत्ति जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एंव जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल ने कहा कि इस योजना के तहत खचीर्ली शादियों को रोकने के लिए योगी सरकार ने यह सामूहिक कार्यक्रम लागू किये है।

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल
The clarinet of Gunji Vivah Yojana in Banda district: A unique example of communal harmony in UP.

उन्होंने इस दौरान सरकार की कल्याणकारी एवं धार्मिक योजनाओं का बखान भी किया। इस मौके पर सांसद आर के पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सीडीओ वेद प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नर्स की बेदर्दी से नर्सिंग शर्मसार: प्रसूता नें सड़क पर दिया बच्ची को जन्म

City News Uttar Pradesh

धारदार हथियार से बाइक सवार पर हमला, सोने की चेन व नकदी छीन हमलावर हुए फरार

Banda : मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है परिवार नियोजन- विधायक …

परमानंद नें परिवहन डिपो में रचा मितव्यता का इतिहास : हर माह एक करोड़ की बचत !

City News Uttar Pradesh

तकनीकी शिक्षा का मोहभंग: बांदा के आईटीआई में 658 सीटें खाली, सरकारी दावे फेल

होली के दो दिवसीय “रंगोत्सव” में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़