City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा सहित यूपी का बुंदेलखंड क्षेत्र भूकंप के मुहावनें में सामने की ओर तेजी से है। पिछले एक सप्ताह में जिस तरह झटके आये उस खौफ से सरकार बेखौफ सी है। हालांकि बुंदेलखंड को भूकंप से न्यूनतम क्षति संभावित क्षेत्र में रखा गया है। यहां भूकंप के आसार काफी कम माने जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी पिछले दो दशकों में कई बार आए भूकंप के झटकों ने बुंदेलखंड को भी हिला दिया। पिछले सप्ताह दो बार चित्रकूट एवं झांसी मंडल के जिलों में झटके महासूश किये गये। विशेषज्ञ इसके पीछे बुंदेलखंड में पहाड़ों और नदियों में हो रहे अंधाधुंध खनन को दोषी मानते हैं।

बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां !
On the mouth of Bundelkhand earthquake: Mining will write the story of devastation in mountains and rivers!

यह आने वाले दिनों में जन धन हानि की दास्तां लिखेगा ! आपको बता दें की बुंदेलखंड के सातों जनपदों समेत पड़ोसी जनपद फतेहपुर, इलाहाबाद, कौशांबी आदि को भूकंप जोन में न्यूनतम क्षति का संभावित क्षेत्र बताया गया है। देश प्रदेश में कई बार झटके आए पर बुंदेलखंड की धरती टस से मस नहीं हुई। लेकिन अब कुछ अरसे से बुंदेलखंड की धरती भी डोलने लगी है।
ताजा भूकंप का झटका खतरे की घंटी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कालेज के जाग्रफी (भूगोल) प्रवक्ता प्रो.अवधेश कुमार बताते हैं कि बुंदेलखंड भूकंप सुरक्षित क्षेत्र में है। लेकिन इसके बाद भी यह झटके चिंता का विषय है।

बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां !
On the mouth of Bundelkhand earthquake: Mining will write the story of devastation in mountains and rivers!

बुंदेलखंड में हो रहे जबर्दस्त पहाड़ों और नदियों के खनन से भी भूकंप का खतरा बढ़ रहा है। पहाड़ और चट्टानें धरती का संतुलन बनाती हैं। पहाड़ों की चट्टानों को खत्म किया जा रहा है। बुंदेलखंड में कई पहाड़ नामोनिशान मिटा चुके हैं। कुछ स्थानों पर तो पहाड़ की ऊंचाई के बराबर पहाड़ के नीचे तक खनन किया गया है। पाताली पानी निकल आया है। इससे भी धरती का संतुलन डगमगा रहा है। विद्या धाम समिति के सचिव समाज सेवी राजा भइया कहते हैं की बुंदेलखंड की प्लाईट (भूगर्भीय भूमि) ग्रेनाइट की है। इसलिए यह सुरक्षित जोन है। लेकिन अंधाधुंध हो रहे खनन से बुंदेलखंड का भविष्य भूकंप और जल त्रासदी में बदल सकता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन

City News Uttar Pradesh

विकास बना ‘लूट’ का रोडमैप: आठ करोड़ का अनियमित भुगतान, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की सियासत में दशकों चला डकैतों का राज: वोट के लिए होता था फरमान

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों की हुंकार: आंदोलन बनेगा ‘सरकार’ के लिए ‘सिरदर्द’, गरमाया माहौल !

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए 22 अवैध असलहे, दो गिरफ्तार, गांव में चल रहर था निर्माण

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनन्दन ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़