26.9 C
Lucknow
October 18, 2026
City News Uttar Pradesh
डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर मिलेगा अवकाश
उत्तर प्रदेश

डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर मिलेगा अवकाश

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों को इसकी एवज में प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। बीते 17 सितंबर से आयुष्मान भव अभियान के तहत इन आयुष्मान मेलों का आयोजन प्रत्येक शनिवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर और रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तथा सीएचसी पर शुरू किया गया है।

डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर मिलेगा अवकाश
Good news for doctors and employees: Leave will be given on duty in Ayushman Mela

प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इसके आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए। सभी पीएचसी व सीएचसी में आयुष्मान मेले में ड्यूटी करने पर उसी महीने या आगे आने वाले महीनों में प्रतिपूर्ति अवकाश प्रदान किया जा सकता है। यह अवकाश शनिवार व रविवार को छोड़कर अलग-अलग दिवसों पर अथवा संयुक्त रूप से भी दिया जा सकता है।


डॉक्टरों व कर्मियों को छुट्टी देने का निर्णय अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी करेंगे। वहीं अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को छुट्टी मुख्य चिकित्साधिकारी देंगे। अभी यहां वर्ष 2020 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी लगाया जा रहा है। उसमें कार्य करने वाले चिकित्सकों व आधे स्टाफ को शनिवार और फार्मासिस्ट व आधे स्टाफ को शुक्रवार को छुट्टी देने की व्यवस्था थी। अब इसे खत्म कर दिया गया है और अब मेले में काम के बदले अधीक्षक अपने विवेक से कभी भी अवकाश दे सकेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रमुख सचिव द्वारा समीक्षा : डीएम आनंद के कौशल से काफी रहा अच्छा ! …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिये सख्त निर्देश: सरकार की योजनाएं नहीं हों ढेर

City News Uttar Pradesh

जल निगम बनाम जल संस्थान की ‘खींचतान’ : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी ‘तरसी’ !

City News Uttar Pradesh

फार्मर रजिस्ट्री ‘फेल’: 62 हजार किसान फंसे, अब ‘सम्मान निधि’ पर लटकती ‘तलवार’ !

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

राकेश टिकैत बोले बुंदेली किसानों की स्थिति चिंताजनक …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़