- विनोद मिश्रा
बांदा। सिंचाई विभाग “घोटालों का विभाग” बन गया है। सरकारी “खजानें पर भ्रष्टाचार का झाडू” चला रहा है। इस “विभाग के रोम -रोम में भ्रष्टाचार किस तरह समाया हुआ है उसका खुलासा किश्तवार हम मंडल के जिलों का तार्किक एवं प्रामाणिक स्ट्रोकों” से करेंगे। पहले हम चित्रकूट जिले के “सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार के ठहाके की धुन” आपको सुनायेगें।

चित्रकूट में “सिंचाई विभाग के कथित भ्रष्टाचार का पोथी पुराण बहुत लंबा” है। बुधवार को इस विभाग के अधिकारियों नें अपने “कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घुमा” दिया।” मंत्री सिंचाई विभाग की पूरी करतूत समझ ही नहीं” पाये। “लघु डाल सिंचाई विभाग में कथित भ्रष्टाचार का कुचर्चित अभियंता प्रमोद मिश्रा तो अपनी कूट नीति से बच” निकला। यह “जिस जिले में रहा भ्रष्टाचार की नांव चला दी ! बांदा को भी इसनें खूब डसा” है? लेकिन उसके कारनामों को हम अलग से “खोलेगें और धोयेंगें”।

खैर ,“पहले सामूहिक इस विभाग का कथा पुराण” समझिये की “नहरों की सफाई में कैसे जबरदस्त घोटाला” किया गया है। अपने “पसंदीदा ठेकेदारों को काम देकर नहरों की कागज पर ही सफाई” कर डाली गई। एक मामला मानिकपुर तहसील अंतर्गत “ओहन नहर” का है। इसकी सफाई के नाम पर “लाखों रुपये का बंदरबांट” कर लिया गया ! दिखावे के नाम पर कुछ सीमित स्थानों तक नहर की सफाई कराई गई।

इसी तरह “कैलहा नहर की सफाई में भी लाखों का बंदरबांट” हो गया। चहेते ठेकेदारों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के “मगरमच्छ अधिकारियों ने लाखो रुपये हजम कर लिये। सीएम योगी के खजाने को चूना” लगा रहें हैं। जल शक्ति मंत्री बरुवा एवं रसिन बांध में घपलों को कुछ कुछ ही भांप पाये! नहरों की अधूरी सफाई पर गरमाए।

खैर, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव तो निरीक्षण कर चले गये लेकिन “भ्रष्टाचार पर करारा वार करने वाले जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इन भ्रष्टाचारियों की जांच कर बाल से खाल तक निकालेंगे”। ऐसा उन्होंने संकेत दिया है। चित्रकूट की सभी नहरों की हुई सफाई की जाँच हेतु टीम गठित की जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
