City News Uttar Pradesh
आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा
उत्तर प्रदेशराजनीति

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पार्टी जनों नें प्रदर्शन कर मोदी सरकार को जमकर कोसा। विरोध में आवाज बुलंद की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कल प्रातः संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी ने छापा मारा और शाम को तथाकथित शराब घोटाले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा
Protest against the arrest of AAP leader Sanjay Singh: Modi government cursed

संजय सिंह सरकार की गलत नीतियों दमनात्मक कार्रवाइयों का सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध करते हैं। राज्यसभा में अडानी के भ्रष्टाचार और सरकार से मिली भगत पर तथ्यों सहित गंभीर आरोप लगाए। मोदी सरकार की बहुत किरकिरी हुई। संजय सिंह संसद में विपक्ष की आवाज बन गए। इससे घबराकर उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। बाद में उनका निलंबन बिना उनको सुने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। यह संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ है।

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा
Protest against the arrest of AAP leader Sanjay Singh: Modi government cursed

उन्होंने कहा छापों में एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ। पैसे के लेनदेन के कोई सबूत जांच एजेंसी को नहीं मिले। इसके बावजूद शराब नीति में घोटाला का हौवा खड़ा करके पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को और अब सांसद संजय सिंह को राजनीतिक द्वेष, डराने धमकाने बदले की भावना से गिरफ्तार किया। प्रदर्शन में संदीप पांडे,रामकिशोर वाचस्पति मिश्रा, रवि प्रकाश आनंद, राम तीरथ सिंह, राजकरण वर्मा, नीरज सिं जितेंद्र चौहान, अनुभव सिंह, कछुआ अमित कुशवाहा कमलेश प्रसाद लखेरा, समरजीत सिंह, विनम विनय तिवारी, सुशील कुमार, संतोष कुमार गुप्ता आदी दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात, कहा- चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘भड़के’: घटिया ‘सड़क निर्माण’ पर ठेकेदार की लगाई ‘क्लास’

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नें भाजपाइयों को दिया 2022 में जीत का मंत्र, आधा दर्जन नकारा मंत्री हटेंगे ! …

टॉप टेन सूची में शामिल मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, डीएम ने कहा- बच्चों की पहली पाठशाला घर व गुरू माता-पिता

करोड़ों की योजना ‘फाइलों में कैद’: अफसरशाही का लगा ‘ग्रहण’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़