City News Uttar Pradesh
बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर
उत्तर प्रदेशदेश विदेशमनोरंजन

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति यूपी कैडर के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्याग पत्र दे दिया है। अभिषेक सिंह यूपी कैडर के वर्ष 2011 के आईएएस अधिकारी फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध थे। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं,जो वर्तमान में यहां बांदा डीएम हैं।

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !
DM Durga Shakti’s husband IS Abhishek resigns: Discussion of going into films or politics!

अभिषेक सिंह यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दिया है।गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवा कर इंटरनेट मीडिया पर डालने के कारण चर्चा में आए थे।


कुछ दिनों पहले अभिषेक ने जौनपुर में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन कराया था जिसमें मुंबई से आए कुछ फिल्म कलाकार भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम को उनके अगले लोकसभा चुनाव लड़ने एवं वालीवुड में उतरने की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके इस्तीफ से साफ हो गया है कि वह चुनाव मैदान में उतर कर राजनीति में भाग्य आजमा सकते हैं। सस्पेंस थ्रिलर ‘दिल्ली क्राइम’ में काम करके चर्चा में आए अभिषेक सिंह को ऐक्टिंग का काफी शौक है।

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !
DM Durga Shakti’s husband IS Abhishek resigns: Discussion of going into films or politics!

आपको बता देँ कि निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव में उनके आचरण को सही नहीं मानते हुए उन्हें नवंबर 2022 में प्रेक्षक ड्यूटी से हटाया था। इसके बाद भी उन्होंने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं की।इस पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया था।अभिषेक के पिता कृपा शंकर सिंह रिटायर आईपीएस अधिकारी हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखि‍लेश ने भाजपा पर फ‍िर बोला हमला, कहा- सरकार में चल रहा महंगाई का अमृतकाल

City News Uttar Pradesh

शेरे बुंदेलखंड प्रकाश की ‘दहाड़’ से काँपते हैं ‘विरोधी और भ्रष्ट तंत्र’: बने ‘जनसेवा’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh

यूपी : नीति आयोग की तर्ज पर राज्य योजना आयोग का पुनर्गठन, सीएम होंगे स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़