29.3 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ट्रैक्टर-ट्राली सहित दो चोर हुए गिरफ्तार, एक अभियुक्त की तलाश जारी…

– एक अभियुक्त की अभी और तलाश कर रही है पुलिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इन दिनों पुलिस सख्ती से काम करती नजर आ रही है। चंददिनों पहले हुई चोरी के आरोपियों को पुलिसने धर दबोचा। हालांकि एकआरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जल्द ही उसको भी पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में चार दिन पूर्व रात को चोरोंने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ली थी। इस पर देहात कोतवाली में नामजद रपट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सुरागरसी करते हुए बेचने जाते समय पुलिस ने रोक लिया।भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार हमराहियों के साथचेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 6 जनवरी की रात को महोखर गांव में रहने वाले अनिल तिवारी पुत्र रामजियावन तिवारी के दरवाजे से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली बांदा की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई।अभियुक्तों ने पुलिस को देखा तो ट्रैक्टर-ट्राली को दूर ही खडा कर दियाऔर भागने लगे।

इस पर पुलिस ने दूसरे रास्ते से घेरकर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों सोनू पुत्र रामचंद्र खंगार और राजू प्रजापतिपुत्र अनुरुद्ध निवासीगण ग्राम लामा ने चोरी की बात को स्वीकारते हुए ट्राली को बेचनेकी फिराक में जाना बताया गया। चोरी से संबंधित थाना कोतवाली देहात में दर्जअभियोग में तीन अभियुक्तों को नामजद किया  गया था। तीसरे अभियुक्त की तलाश कीजा रही है। पकड़े गए दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के अलावा उप निरीक्षक श्यामदेव और रमाकांत शुक्ल,आरक्षी अजय कुमार, कुलदीप पटेरिया, सुनील कुमार शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें नव मतदाताओं में भरा उत्त्साह

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश मतदाता सूची सुधार में ‘लगन से मगन’ : लगा दी है ‘बूथों’ पर बैठकों की झड़ी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बना रहे महानगर : बीस करोड़ की एक और बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

डॉ. शंकर कबीर बन गए सर्जरी के ‘कोहिनूर’ : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे ‘कीर्तिमान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़